हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इमाम ए जुमआ भादी शाहगंज जौनपुर;मौलाना सय्यद मासूम रज़ा कैफी ने मरज ए आली कद्र आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद खुरासानी (रिज़वानुल्लाह तआला अलैह) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया है।
शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजी'उन।
قال الإمام الصادق عليه السلام
إذا مات العالم ثلم في الإسلام ثلمة لا يسدها شيء إلى يوم القيامة
हज़रत इमाम सादिक़ अ.स.की हदीस,जब कोई आलिमदीन दुनिया से चला जाता है तो इस्लाम में ऐसी दरार पड़ जाता है जो क़यामत तक पूर नहीं हो सकता।
निहायत रंज व ग़म के साथ और अल्लाह तआला की क़ज़ा व क़द्र पर राज़ी रहते हुए ये अलमनाक ख़बर मिली है कि मरजा-ए-दीनी, फ़क़ीह-ए-अहल-ए-बैत अलैहिमुस्सलाम मरज ए आली कद्र आयतुल्लाहिल उज़्मा हुसैन वहीद खुरासानी क़ुद्दिसा सिर्रुहु रेहलत फ़रमा गए हैं।
आप जलीलुल-क़द्र आलिम-ए-रब्बानी, बुलंद-पाए फ़क़ीह, मोहक़्क़िक और अहल-ए-इल्म के मुरब्बी थे। आपने अपनी पूरी बा बरकत ज़िन्दगी उलूम-ए-आले-मुहम्मद अलैहिमुस्सलाम के प्रचार-प्रसार, फ़िक़्ह व शरीअत की ख़िदमत, हौज़ा-ए-इल्मिया की इल्मी व रूहानी तरक़्क़ी, उलेमा व फ़ुज़ला की तरबियत और मोमिनीन की दीनी रहनुमाई में गुज़ारी। फ़िक़्ह व उसूल में आपकी इल्मी कोशिशें और आपकी तदरीसी ख़िदमात हौज़ा-ए-इल्मिया के इल्मी विरसे का बहुमूल्य हिस्सा हैं।
आपकी रेहलत सिर्फ आपके ख़ानदान, शागिर्दों और चाहने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि तमाम हौज़ात-ए-इल्मिया और पूरी दुनिया-ए-तशय्यो के लिए एक बहुत बड़ा इल्मी नुक़सान है। आपने इल्म को तहक़ीक़, तदरीस को तरबियत और फ़ेक़ाहत को दीनी रहनुमाई से जोड़े रखा। आपकी इल्मी ज़िन्दगी आने वाली नस्लों के लिए इल्म, तक़वा और दीन की ख़िदमत का रौशन नमूना रहेगी।
इस जानकाह हादसे पर हम हज़रत वली-ए-अस्र इमाम मेंहदी अज्जलल्लाहु फ़रजहुश-शरीफ़, मराजे-ए-एज़ाम, हौज़ात-ए-इल्मिया, आपके मोअज़्ज़म ख़ानदान, तमाम शागिर्दों, मुतअल्लिक़ीन, मुहिब्बीन और पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमा की ख़िदमत में दिल से ताज़ियत पेश करते हैं।
हम बारगाह-ए-ख़ुदावंदी में दुआगो हैं कि अल्लाह तआला मरहूम को अपनी वसीअ रहमत व मग़फ़िरत से नवाज़े, उनकी इल्मी व दीनी ख़िदमात को क़बूल फ़रमाए, उन्हें हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलेही वसल्लम और आले ताहिरीन अलैहिमुस्सलाम के जवार-ए-रहमत में जगह अता करे, परिवार वालों को सब्र आता करें और उन्हें जवारे अहलेबैत अ.स. में जगह करार दें।
मौलाना सय्यद मासूम रज़ा कैफी
इमाम ए जुमआ भादी शाहगंज जौनपुर:
आपकी टिप्पणी